फर्रुखाबाद में आतिशबाजी बनाते समय धमाका, पुलिस कर रही जांच
Oct 1, 2026, 17:13 IST
फर्रुखाबाद, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में दीपावली नजदीक आते ही आतिशबाजी बनाने का काम तेज हाे गया है। असुरक्षित तरीके से भंडारण व निर्माण करने से घटनाएं भी हाे रही हैं।
गुरुवार को थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला लाडमपुर दोयम में आतिशबाजी बनाते समय धमाका हो गया। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जिससे आसपास के गांव दहल गए। धमाके की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर