प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई तथागत बुद्ध की भव्य विशाल शोभायात्रा

 




प्रयागराज, 01 मई (हि.स.)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर तथागत भगवान बुद्ध की धूमधाम से प्रयागराज के सुभाष चौराहे से कुशवाहा पंचायत ने शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा निकाला।

शोभायात्रा को सुभाष चौराहा से मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रामसूरत मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । शोभा यात्रा तुलसी चौराहा, कंपनी बाग होते हुए हाथी पार्क स्थित बुद्ध प्रतिमा पर पंचशील पाठ के साथ संपन्न हुई ।

कार्यक्रम के प्रियतम सिंह ने बताया कि इस सोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध के विचारों, शांति, करुणा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश रामसूरत मौर्य , जबकि उद्घाटन राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा पंचायत के बल्लू राम , जिला कोपरेटिव बैंक प्रयागराज के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बैरिस्टर सिंह, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव लाल चन्द कुशवाहा, करेली रामबारात अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, पूर्व पार्षद आरती कुशवाहा, गरिमा कुशवाहा, द्विग्विजय सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संस्था के संरक्षक बी.डी.मौर्य, अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल