प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की निर्णायक महाशक्ति बन चुका है भारत : केशव प्रसाद मौर्य
मुरादाबाद, 14 जून (हि.स.)। दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक अर्थव्यवस्था भारत की है। यह कीर्तिमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्थापित हुआ है। विश्व की निर्णायक महाशक्ति भारत बन चुका है। देश को आगे ले जाने वाले, दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले, भ्रष्टाचारियों को छठी का दूध याद दिला देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यह बातें रविवार काे उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद के सदर ब्लाक सभागार में आयोजित जनकल्याण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद ब्लॉक के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, और निःशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को करोड़ों गरीबों के जीवन में आशा की किरण के रूप में है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अयोध्या का भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक चेतना का मान बढ़ना उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। इसके साथ ही आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, और वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार हुआ है।
केंद्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और समर्पण का संकल्प बनाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल