प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,39,013 वादों का निस्तारण

 


प्रतापगढ़, 09 मई (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने शनिवार को किया। जिसमें 1,39,013 वादों का निस्तारण किया गया।

इसमें 4362 फौजदारी वाद, 08 एन0आई0 एक्ट, 203 विद्युत वाद, 16 मोटर दुर्घटना वाद, 30 वैवाहिक वाद, 66 सिविल वाद, 554 बैंक ऋण, 11 बी0एस0एन0एल0 वाद, 03 स्थायी लोक अदालत, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 132487 मामले एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1273 वादों का निस्तारण किया गया।

फौजदारी वादों में 6,64,940 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी विजय पाल द्वारा कुल 16 मामलों में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित को रूपये 1,67,60,000 का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादों में 94,81,209 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया।

बैंकों के बकाया ऋण के 554 मामलों में बैंक एवं बकायेदारों के मध्य 5,14,09,234 रूपये एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 6317 का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 30 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी