पंचायत चुनाव में 53 हजार डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटेंगे
Apr 2, 2026, 17:39 IST
मुरादाबाद, 02 अप्रैल हि.स.। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने गुरुवार को बताया कि मुरादाबाद जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर जिले के बीएलओ ने करीब 4.66 लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें 53 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डुप्लीकेट वोटरों के नाम शीघ्र सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल