निर्यात फर्मों से निकाले गए दो श्रमिकों ने विरोध में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

 


मुरादाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित दो पीतल फर्मों से दो कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है। दोनों कर्मचारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैनर लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

दिल्ली रोड स्थित दो फर्मों ने एक-एक कर्मचारी को अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए निकाल दिया था। श्रमिक जोगिंदर सिंह और राजीव ठाकुर उर्फ डब्लू ने जिलाधिकारी को बीती एक अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया था और श्रम कानूनों के तहत कार्य पर वापस रखवाए जाने की मांग की थी। लेकिन जब कार्यवाही नहीं हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आज बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में कई साथी मजदूर भी धरने पर बैठे रहे। उनका कहना है कि जब तक कार्य पर वापस नहीं बुलाया जाता है, तब तक धरना जारी रखेंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल