देवरिया सीएमओ ने किया प्रशासनिक फेरबदल, एक दर्जन नोडल अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां

 


देवरिया, 02 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने गुरुवार काे प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने एक दर्जन नोडल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और दायित्वों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नए आदेश के तहत एसीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा को रुद्रपुर क्षेत्र के साथ प्रतिरक्षण कार्यक्रम और सीआरएस पोर्टल का प्रभार दिया गया है। डीटीओ डॉ. राजेश कुमार को भटनी क्षेत्र, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा डीएलओ वृक्षारोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शाही को पीएचसी मझगांवा, भंडार, सीएमएसडी और चिकित्सा सुदृढ़ीकरण का दायित्व मिला है।

उन्होंने बताया कि एसीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह को लार क्षेत्र के अलावा डीबीसीओ, कोर्ट केस, सीईए, जन सूचना अधिकार और एबीडीएम का प्रभार दिया गया है। एसीएमओ डॉ. सतीराम को दीनदयाल कैशलेस योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, जीपीएफ, एनपीएस, पेंशन, मृतक आश्रित और कन्या सुमंगला योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रका डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.पी. यादव को बनकटा और भाटपाररानी क्षेत्र के साथ आयुष्मान भारत, अंग प्रत्यारोपण, प्रशासन, वीवीआईपी ड्यूटी, दिव्यांग बोर्ड और पीसीपीएनडीटी एक्ट से जुड़े कार्यों का दायित्व मिला है। डॉ. अश्वनी कुमार पांडेय को गौरीबाजार क्षेत्र, शहरी स्वास्थ्य सेवाओं (नोडल अर्बन) और चिकित्सा प्रतिपूर्ति का प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार डॉ. हरेंद्र कुमार को भलुअनी और बरहज क्षेत्र के साथ मेडिकल, इंटर्नशिप, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, जिला सर्विलांस अधिकारी, बाढ़ और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. विपिन रंजन को तरकुलवा और रामपुर कारखाना क्षेत्र के साथ डिप्टी डीआईओ, यूपीकेएसके, केयर एप और प्रेरणा एप का कार्यभार मिला है।उन्होंने बताया कि डॉ. संजय कुमार गुप्ता को पीएचसी देसही देवरिया और पथरदेवा क्षेत्र के साथ पोस्टमार्टम, सड़क सुरक्षा, जेल स्वास्थ्य सेवाएं, कोर्ट डिस्पेंसरी, स्वास्थ्य शिविर और मेडिकोलीगल कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. रंजीत कुमार कुशवाहा को बैतालपुर क्षेत्र के साथ डिप्टी डीटीओ और ओपीडी की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में हुए इस नए फेरबदल को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे दिन चर्चाओं का दौर जारी रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक