देवरिया: मानवीय कार्य के लिए मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय सम्मानित

 


देवरिया, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस के एक सराहनीय कार्य में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बताया गया कि क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में नियुक्त मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय ने मार्ग से गुजरते समय एक जरूरतमंद व्यक्ति को विषम परिस्थिति में देख कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल उसकी सहायता की, जिसकी आमजन में व्यापक सराहना हो रही है।

मुख्य आरक्षी की इस संवेदनशीलता और सेवा भावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे मानवीय कार्य पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं और अन्य कर्मियों को भी प्रेरित करते हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक