देवरिया : गोवर्धन पूजा पर जिले की गौशालाओं में हुआ गाै पूजन, गायों को खिलाया गया गुड़ और फल

 


देवरिया, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को जिले की समस्त गो-आश्रय स्थलों, कान्हा गौशालाओं और कांजी हाउस में भव्य गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर गौ-माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गोवंशों को माला पहनाकर तिलक लगाया गया और गुड़, हरा चारा, फल व मिठाई खिलाई गई।

वृहद गो-संरक्षण केंद्र पिपरा चंद्रभान में 323 गोवंशों का पूजन किया गया। यहां पूर्व राज्यमंत्री नीरज शाही, ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्ता, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति, डॉ. विनोद कुमार सिंह और पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। सुकरौली गो-संरक्षण केंद्र में 306 गोवंशों का पूजन ग्राम प्रधान अर्जुन मल्ल और पशुधन प्रसार अधिकारी सतीश चंद्र चौहान ने किया।

कांजी हाउस बैकुंठपुर में 86 गोवंशों का पूजन जिला संयोजक भाजपा सचिंद्र कुमार शाही, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवराम पति त्रिपाठी और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुआ। कान्हा गौशाला पिपरा पांती में 174 गोवंशों का पूजन सभासद प्रियंका वर्मा और पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। गौरीबाजार की कान्हा गौशाला में 187 गोवंशों का पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी रामाशीष यादव व मनीष कुमार ने किया।

पथरदेवा के भैंसाडाबर स्थित अस्थायी गोवंश स्थल पर 58 गोवंशों का पूजन ग्राम प्रधान अच्छेलाल मद्धेशिया और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय भान वरुण ने किया। तरकुलवा के सोनहुला रामनगर में 100 गोवंशों का पूजन ग्राम प्रधान ओमकार राव और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुआ। सलेमपुर की कान्हा गौशाला में 30 गोवंशों का पूजन भाजपा मंडल अध्यक्ष अवनीश चंद्र मिश्रा ने किया।

मझौलीराज के वृहद गो-संरक्षण केंद्र में 365 गोवंशों का पूजन सभासद पिंटू चौरसिया और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने किया। लार के रावतपार रघेन में 272 गोवंशों का पूजन भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने किया। वहीं करचों कांजी हाउस में 68 गोवंशों का पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने किया।

बरहज की गौरा कान्हा गौशाला में 316 गोवंशों का पूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की मौजूदगी में हुआ। भाटपाररानी के भेड़ापाकड़ अस्थायी गोवंश स्थल पर 86 गोवंशों का पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश चंद्र तिवारी ने किया।

अधिकारियों ने बताया कि गोवर्धन पूजा का उद्देश्य गो-संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और भारतीय संस्कृति में गौ-माता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। इस तरह के आयोजन से गोवंशों की देखभाल और संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक