तेज आंधी में पानी की टंकी हुई क्षतिग्रस्त

 

सिद्धार्थनगर, 04 मई (हि.स.)। जनपद के खुनियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ विशुनपुर में जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी सोमवार को तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है।

अधिशासी अभियंता जलनिगम संजय जायसवाल ने बताया कि 32.41 लाख रुपये की लागत से मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। यह अभी निर्माणाधीन थी। तेज आंधी के कारण यह टूटकर लटक गयी। कोई जन हानि नहीं हुई है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन कम्पनियों से वार्ता करके सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय किये जायेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी