तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहनलाल श्रीमाली का स्वागत

 


मीरजापुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार नियुक्त होने के बाद सोहन श्रीमाली गुरुवार को मीरजापुर पहुंचे।

स्वागत के दौरान श्रीमाली ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग संवैधानिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोग का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों और उनके विकास से जुड़े मामलों पर काम करना है।

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकार और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विभिन्न जातियों की ओर से सामान्य वर्ग के लोगों को विशेष प्राथमिकता दिए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने श्रीमाली का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा