डीजल व पेट्रोल तथा रसोई गैस का मूल्य कम करे सरकार : माता प्रसाद पांडेय

 

सिद्धार्थनगर 01 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में महंगाई साहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके ज्ञापन भी सौंपा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब अंतर्राष्टीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य कम था।तब भी सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए डीजल व पेट्रोल का दाम कम न करके तेल कंपनियों को लाभ कमाने में मदद किया।अब अंतर्राष्टीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य अधिक होने की बात कहकर केंद्र सरकार लगातार डीजल व पेट्रोल तथा रसोई गैस का दाम बढ़ाती जा रही है। सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करके इसका मूल्य घटाना चाहिए। इस मौके पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया। इसमें भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी