डीआरयूसीसी की बैठक में डीआरएम ने मंडल में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की

 


मुरादाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। मंडल रेल प्रबन्धक विनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव ने मंडल में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं में किए जा रहे सुधारों की जानकारी समिति के सदस्यों को दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं गतिविधियों के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में डीआरयूसीसी सदस्यों द्वारा हरिद्वार, रुड़की, नजीबाबाद, ऋषिकेश, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, अमरोहा सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल सेवाओं से संबंधित यात्री सुविधाओं, गाड़ियों के ठहराव, नई/शटल/मेमू सेवाओं, स्टेशन विकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े विषय उठाए गए।

बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने आभार व्यक्त किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) पारितोष गौतम ,अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा तथा मंडल के सभी शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल