डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
कानपुर, 28 मार्च (हि.स.)। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। यह बातें शनिवार काे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह ने कहीं।
कानपुर में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव में समिता वर्मा को अध्यक्ष, झल्लर प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल शुक्ला को उपाध्यक्ष, संजय सिंह भदौरिया को मंत्री, संजय संखवार को संगठन मंत्री, राघवेंद्र शर्मा को संयुक्त मंत्री, प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार सोनकर को संप्रेक्षक और सुरेश चंद्र वर्मा को प्रवक्ता चुना गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा (चीफ फार्मासिस्ट) ने की। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सर्वेश कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त) की देखरेख में संपन्न हुई, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में अनिल कुमार पटेल (मंडलीय अध्यक्ष) एवं डॉ. आर.एन. सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वर्ष 2026 तक सेवानिवृत्त हुए प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप