जोन स्तरीय पुलिस बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुरु
बांदा, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस लाइन में रविवार को 29वीं प्रयागराज जोन की 3 दिवसीय अंतरजनपदीय पुलिस बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने खिलाड़ियों से मान-प्रणाम ग्रहण कर किया।
इस अवसर पर एएसपी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूरी खेल भावना, उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय भी मजबूत करते हैं।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के 7 जनपदों—बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़—की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री प्रतिज्ञा सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बांदा बेलास यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह