जागरूकता अभियान उद्देश्य का रेल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देना : मंडल रेल प्रबंधक

 


मुरादाबाद, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में ‘सतर्कता जागरूकता अभियान-2026’ के अंतर्गत बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित ‘मनन सभागार’ में सतर्कता जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा किट यह अभियान 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है, इसका उद्देश्य रेल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की भावना को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। सेमिनार में उत्तर रेलवे विजिलेंस मुख्यालय से पधारे वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य वक्ताओं के रूप में सहभागिता करते हुए सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सेमिनार में विजिलेंस मुख्यालय से दयानंद, सीवीओ/एसएंडटी, प्रवीण कुमार, डिप्टी सीवीओ/इलेक्ट्रिकल, मीनू चोपड़ा, डिप्टी सीवीओ/ट्रैफिक तथा सतीश जिंदल, एवीओ/इंजीनियरिंग ने मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रतिभाग किया। इनके अतिरिक्त एकाउंट्स, आरपीएफ, मेडिकल एवं ट्रैफिक विभागों से एक-एक विजिलेंस इंस्पेक्टर ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल