जनप्रतिनिधियों संग अधिकारियों ने किया लोहिया अस्पताल की क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण

 


फर्रुखाबाद , 22 मार्च (हि.स.)। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति ने लोहिया अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया। पानी की गुणवत्ता चेक करने के लिए मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पाइप लाइन में पानी चालू कर कर पीकर देखा। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सीजन के लिए लाइन डाली जा रही है। 10 दिनों में लिफ्ट लग जाएगी। सैंपल के रूप में निरीक्षण किया गया है ।अच्छी तरह निर्माण कार्य हो रहा है। एक दो परियोजनाओं को छोड़कर विभिन्न निगमों के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।

चालू वित्तीय वर्ष तक यूनिट का निर्माण पूरा न हो पाने के सवाल के जवाब में विधायक श्री द्विवेदी ने बताया कि 10-15 दिन विलंब से कार्य होना चलता है। लोहिया अस्पताल में बीते दो वर्षों से 42 बेड बच्चों की यूनिट के चालू न होने के बारे में सीएमओ ने बताया कि मैन पावर की कमी के कारण यूनिट चालू नहीं हो पा रही है। विधायक श्री द्विवेदी ने सीएमओ से कहा कि इसे शीघ्र चालू करवायें। इस काम में मेरी मदद ले सकते हैं। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक सभापति विधायक सदर सुनीलदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति के सदस्य विधायक देवरिया सभाकुंवर व विधायक बलिया जयप्रकाश चंचल मौजूद रहे।

चालू वित्तीय वर्ष तक यूनिट का निर्माण क पूरा न हो पाने के सवाल के जवाब में विधायक श्री द्विवेदी ने बताया कि 10- 15 दिन विलंब से कार्य होना चलता है। लोहिया अस्पताल में बीते दो वर्षों से 42 बेड बच्चों की यूनिट के चालू न होने के बारे में सीएमओ ने बताया कि मैनपावर की कमी के कारण यूनिट चालू नहीं हो पा रही है। विधायक श्री द्विवेदी ने सीएमओ से कहा इसे शीघ्र चालू करवायें। इस काम में मेरी मदद ले सकते हैं। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक सभापति विधायक सदर सुनीलदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति के सदस्य विधायक देवरिया सभाकुंवर व विधायक बलिया जयप्रकाश चंचल मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति एवं जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक के दौरान समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar