कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद में दिवंगत डॉ. रजनी सरीन को दी श्रंद्धाजलि

 


फर्रुखाबाद, 14 जून (हि.स.)। साहित्य, कला और संस्कृति की संरक्षक, समाज सेविका एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत वरिष्ठ नेत्री डॉ. रजनी सरीन को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को फर्रुखाबाद जिले लोहाई रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र वर्मा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़, शिवांग रस्तोगी, जितेंद्र सिंह राजावत और युवा नेता विश्वास गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्व. डॉ. सरीन को श्रद्धांजलि दी। मंत्री जयवीर सिंह ने स्व. डॉ. सरीन की पुत्री डॉ. कोमल, डॉ. पायल और उनके नाती से मिलकर परिवार का हाल-चाल जाना और सांत्वना दी।

युवा भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने प्रभारी मंत्री को लोहाई रोड का नाम बदलकर “डॉ. रजनी सरीन मार्ग” किए जाने का प्रस्ताव सौंपा। मंत्री जयवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान डॉ. रजनी सरीन के समाज सेवा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को सभी ने स्मरण किया।

इस मौके पर उदय पाल, राहुल कश्यप, अनिल, सुजीत, छोटू आदि लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar