कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करेंगे रामदत्त चक्रधर
लखनऊ, 07 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस), पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग—प्रथम लखनऊ के सरस्वती कुंज निरालानगर में चल रहा है। इस वर्ग के समापन समारोह को संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर संबोधित करेंगे।
समापन समारोह 10 जून को सायं 06 बजे सरस्वती कुंज निरालानगर में होगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में बाराबंकी के प्रगतिशील किसान पद्मश्री रामसरन वर्मा उपस्थित रहेंगे।
कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रान्त अवध,कानपुर,काशी व गोरक्ष प्रान्त तथा नेपाल राष्ट्र मिलाकर कुल 289 शिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह,वर्ग पालक मिथिलेश नारायण एवं वर्ग कार्यवाह देवेन्द्र आस्थाना हैं। वर्ग के मुख्य शिक्षक क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन