कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान
Sep 29, 2026, 11:21 IST
सुलतानपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिला के कारागार में बंदी ने बीतीरात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जेल अधीक्षक प्रांजलि अरविंद ने मंगलवार काे बताया कि बाराबंकी जिले का बंदी अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव (21) एक माह पूर्व दुराचार के मामले में निरुद्ध था। उसे जिला कारागार के बैरक नम्बर 03 में रखा गया था। बीती देर रात को उसने बेड शीट को फाड़कर बैरक के पीछे स्थित नीम के पेड़ में फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त