उफनाई गंगा के पानी से 36 गांव जलमग्न

 


फर्रुखाबाद, 22 अगस्त (हि. स.)। उफनाई गंगा से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के 36 गांव जलमग्न हो गए हैं। इसको देखते हुए प्रशासन सतर्क हैं। ग्रामीणों को समस्या न हो उन्हें व्यवस्था मुहैया कराया जा रहा हैं।

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उफ़नाई गंगा नदी का पानी तकरीबन 36 गांवों में घुस चुका है। जहां नाव की व्यवस्था कर दी गई है। बढ़ रहे जलस्तर को देखकर सभी बाढ़ चौकिया पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 5 सेमी दूर रह गया है। गंगा का जल स्तर शनिवार को 137.5 सेमी रिकॉर्ड किया गया। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है।

उन्होंने बताया कि कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित गंगा नदी पुल की हालत है। लोगों से पता चला है कि पांचाल घाट पुल के जॉइंट पिछले करीब एक वर्ष से कई बार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पुल के नीचे गंगा तट की ओर जलस्तर के ऊपरी हिस्से में लगा प्लास्टर भी जगह-जगह से छूटने लगा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुल के निचले हिस्से में भी मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar