उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

 


लखनऊ, 02 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जर्मनी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से निवेश, नवाचार (इनोवेशन), कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाओं पर सार्थक बातचीत की गई। ताकि प्रदेश में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

इस अवसर पर जर्मनी के राउनहेम शहर के महापौर डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइनमेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन विट्टेकाइंड, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल रमन और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के अध्यक्ष सेल्वाकुमार पेरियासामी सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन