उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की अर्धकुंभ -2027 की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने मुरादाबाद रेले मंडल का किया व्यापक निरीक्षण
मुरादाबाद, 25 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने गुरुवार को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे ने सर्वप्रथम मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मनन सभागार में मंडल अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल में संचालित विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं तथा हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ -2027 की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने रामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान टिकट बुकिंग कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उच्च गुणवत्ता तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल देते हुएपुनर्निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए।
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने इसके पश्चात महाप्रबंधक बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय, बुकिंग कार्यालय तथा प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अपने निरीक्षण कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, यात्री सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल