आम जनता से बातचीत के दौरान संयम, संवेदनशीलता और सकारात्मक रवैया अपनाना बेहद जरूरी : देव राजन वर्मा

 


मुरादाबाद, 24 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद के पंचायत भवन में साेमवार काे व्यवहार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ से पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक (ट्रेनिंग) देव राजन वर्मा ने पुलिसकर्मियों को प्रभावी व्यवहार, संवाद कौशल और जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय के बारे में प्रशिक्षण दिया। डीआईजी (ट्रेनिंग) ने कहा कि आम जनता से बातचीत के दौरान संयम, संवेदनशीलता और सकारात्मक रवैया अपनाना बेहद जरूरी है।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद से न केवल शिकायतों का प्रभावी समाधान किया जा सकता है बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है। कार्यक्रम में मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौजूद रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल