आंबेडकर जयंती पर भाजपा मुरादाबाद महानगर ने 785 बूथों पर स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम किए
मुरादाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महानगर मुरादाबाद द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर प्रत्येक बूथ पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश बडोला के अनुसार महानगर के गठित 785 बूथों पर आज कार्यक्रम हुए। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि आंबेडकरजी आजीवन जाति भेदभाव के खिलाफ रहे।
अंबेडकर पार्क पंडित नगला में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, दिल्ली रोड गागन स्थित आंबेडकर पार्क रितेश गुप्ता विधायक मुरादाबाद नगर, महापौर विनोद अग्रवाल में संविधान साहित्य वाटिका, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने खुशहालपुर अंबेडकर पार्क, में, सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने अंबेडकर पार्क सिरकोई भूड सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान ने अंबेडकर पार्क काजीपुरा, ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार मुरादाबाद ब्लाक सदर में, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर संतोष सिंह ने भगतपुर, अल्पना रितेश गुप्ता ने अंबेडकर पार्क हिमगिरी, विशाल त्यागी ने अंबेडकर पार्क मऊ में, अमित शर्मा ने अंबेडकर पार्क नया गांव, कपिल देव लाकड़ी अम्बेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इसके अलावा दीक्षांत चौधरी, सुनीता शर्मा, दिनेश सिसौदिया, गेत्रपाल सिंह, किशनलाल जाटव, डॉ विशेष गुप्ता, मनीष गुर्जर, दिनेश शीर्षवाल, अभिषेक चौबे, अर्चित गुप्ता, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता आदि ने स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान पर प्रतिभाग किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल