अर्धकुंभ 2027 के दृष्टिगत तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए : मंडल रेल प्रबंधक

 




मुरादाबाद, 19 सितम्बर (हि.स.)। अर्धकुंभ 2027 के दृष्टिगत यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के क्रम में कई

मुरादाबाद रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधकविनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इस दौरान निर्देश दिए कि अर्धकुंभ 2027 के दृष्टिगत तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किया जाए।

उत्तर रेलवे, मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, स्थायी होल्डिंग एरिया पावर केबिन सहित स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर अर्धकुंभ 2027 के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान डीआरएम ने सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध आवश्यक उपकरणों का जायजा लिया गया।

आरडीएसओ ने एचआरडी को दुर्घटना में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयुक्त हाइड्रोलिक बचाव उपकरण के रूप में निर्दिष्ट किया गया है, जबकि एचआरई का उपयोग रेल वाहनों को पुनः पटरी पर लाने के कार्य में किया जाता है।

मंडल रेल प्रबंधक ने एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता एवं राहत-बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अर्धकुंभ-2027 के दौरान संभावित यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए सभी यात्री सुविधाओं, होल्डिंग एरिया, टिकटिंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं संरक्षा संसाधनों तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किया जाए।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल