अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध

 


होटल–ढाबों के बाद अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी रडार पर, गेस्ट हाउस व होम-स्टे में भी रोक

अयोध्या, 09 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीतर नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं अब नॉनवेज ऑनलाइन भी नहीं बिकेगा । यह आदेश होटल, ढाबे, दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी लागू है। गेस्ट हाउस और होम-स्टे में नॉनवेज परोसने पर भी रोक लगाया गया है I शुक्रवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने इस आदेश की पुष्टि की है I

पहले से लागू प्रतिबंध के उल्लंघन की शिकायतें प्रशासन को मिली थीं। पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज मंगाकर परोसने की शिकायत सामने आईं। शिकायतों के बाद ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर भी प्रतिबंध लगाया गया। सभी होटल, दुकानदार और डिलीवरी कंपनियों को आदेश की जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

ब्रिटिश काल से ही पंचकोशी क्षेत्र में मांस–मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध

गौरतलब है कि पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में मांस और मदिरा पर प्रतिबंध कोई नया निर्णय नहीं है। यह प्रतिबंध ब्रिटिश काल से चला आ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय