घर की दूसरी मंजिल के बारजे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

 




प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हर-हर सुमेरी का पूरा गांव में बुधवार को घर की दूसरी मंजिल के बारजे में फंदे से लटका युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हर-हर सुमेरी का पुरवा निवासी उदय भान उर्फ रमेश दर्जी (37) पुत्र राम लखन का शव बुधवार को घर की दूसरी मंजिल के बारजे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना के संबंध जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी भी है। उसकी पहली पत्नी का निधन हो जाने के बाद दूसरी शादी की गई है। वह लगभग एक माह से दुकान बंद कर घूम रहा था। मंगलवार की रात घर के बारजे में फंदे डालकर उसने आत्महत्या कर ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल