युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर, 16 मार्च (हि स.)। जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।
जाजमऊ के बाजिदपुर गांव निवासी रामशंकर निषाद ने बताया कि परिवार में पत्नी छिदाना बेटे अमन, विशाल और गोविंद (23) था। इसके अलावा दो बेटियां गुड़िया और दामिनी है। पूरा परिवार खेती करता है। जबकि बेटे रामादेवी फ्लाई ओवर के नीचे सब्जी बेचते हैं ।
रोज की तरह आज भी गोविंद सब्जी बेचकर घर वापस लौटा लेकिन घर के बाकी सदस्य रेती पर सब्जी काटने गए थे। इसी बीच गोविंद ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर घर के बाकी सदस्य जब घर पर पहुंचे। तो उन्होंने पाया कि गोविंद का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप