बाजार निकली युवती लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका

 


हमीरपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता हो गई है। मंगलवार को पिता ने पुत्री का अपहरण की आशंका जताई है। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की। मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा है। आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी पुत्री एक मोबाइल नंबर से युवक के संपर्क में थी। उन्हें आशंका है कि उक्त व्यक्ति ही उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा