पत्नी से विवाद में युवक ने लगाई फांसी, मौत

 

जौनपुर,27 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में शुक्रवार काे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि संतोष कुमार ने पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान दी है। शव को कब्जे में लेने के बाद परिवार से पूछताछ की, जिसमें पता चला है कि संतोष अपनी ससुराल नेवासा में रह रहा था। वह राजगीर मिस्त्री के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। पत्नी से किसी बात से नाराज होकर उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया है। परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव