सुलतानपुर : ससुराल से लौटते ही युवक ने ख़ुद को मारी गोली , मौत

 


सुलतानपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।युवक मंगलवार शाम करीब 4 बजे सुसराल से लौटकर घर आया था। इसके बाद घर के अंदर यह घटना हुई है। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव निवासी दिग्विजय सिंह (32 ) पुत्र लाल प्रताप सिंह का अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ ससुराल जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज, अलैया हरिपुर बाजार गये थे। ससुराल में साली की ससुराल के विवाद काे सुलझाने के लिए गये हुए थे। परिजनों के मुताबिक ससुराल से लाैटते ही दिग्विजय ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू जा रही है । जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा । वहीं मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में रखा गया है, जहां से लंभुआ पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिग्विजय की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई है। उनकी एक बड़ी बेटी ध्रुवी (6 ) उसके बाद दूसरी बेटी सुरभी (5 ) और सबसे छोटा एक बेटा शौर्य (4 ) है। मृतक अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे उनकी एक बहन भी है।

मृतक के चचेरे भाई सोनू सिंह ने बताया कि दिग्विजय सिंह की साली की शादी भी इसी गांव में आयुष से हुई है लेकिन अभी विवाद है। इसी विवाद काे सुलझाने के लिए दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गये थे और ससुराल से घर लौटने के बाद यह घटना हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त