23 वर्षीय युवक ने बहुमंजिली सोसाइटी से लगाई छलांग, मौत

 


नोएडा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट स्टूडियो अपार्टमेंट से एक 23 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाले अर्जुन तोमर पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 23 वर्ष ने शुक्रवार की शाम को मानसिक तनाव के चलते अपने फ्लैट से छलांग लगा दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी