युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हमीरपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक ने गांव के बाहर खेत में लगे आम के पेड में रस्सी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही निवासी बबलू (35) पुत्र रामसजीवन ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर खेतोँ में लगे आम के पेड में रस्सी डाल कर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो सभी के होश उड गए। और पूरे मोहल्ले में हडकंप मच गया।और ग्रामीणों की भीड घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है और युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की तलाश की जा रही है। मृतक बबलू अपने परिवार से अलग रहता था और भूमिहीन था तथा खेतिहर मजदूरी के साथ मजदूरी का काम करता था और शराब का आदी बताया जा रहा है। वह अपने पीछे एक चार साल की मासूम बेटी और गर्भवती पत्नी चुनुबादी को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि, मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा