प्रेम प्रसंग में विफल रहने पर युवक ने की आत्महत्या

 


नोएडा, 23 जुलाई (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपत गांव के पास एक 19 वर्षीय युवक ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से जनपद हापुड़ का रहने वाला था, तथा सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार वह एक युवती से प्रेम करता था। प्रेम में विफल रहने की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि मूल रूप से जनपद हापुड़ के रहने वाले माइंस पुत्र रामेश्वर सिंह उम्र 19 वर्ष थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपत गांव में रहते थे। आज उन्होंने अपने घर के पास एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक एक युवती से प्रेम करता था। उन्होंने बताया कि प्रेम में विफल रहने के बाद उसने आत्महत्या किया है। मरने से पूर्व उसने युवती और अपने दोस्तों से बात किया है, तथा अपनी मौत के कारण को उसने बताया है। उसके मोबाइल में उसकी बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी