एक स्वस्थ शरीर, एक शांत मन, यही योग का उपहार : जिलाधिकारी

 


जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ, जिलेभर के अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

फतेहपुर, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को सुबह 12वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ रविवार काे जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में गांधी पार्क में किया गया। योग सप्ताह का शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर व महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

सामूहिक योगाभ्यास में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी

उपस्थित रहे। योगः कर्मसु कौशलम्–योग केवल अभ्यास नहीं, जीवन जीने की कला है, उसके भाव से योग सप्ताह की शुरुआत हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर्ष का विषय है कि भारत सहित पूरे विश्व में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योग सप्ताह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर, एक शांत मन–यही योग का उपहार है।

योग सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडे, पीडी डीआरडीए व अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार