कन्या पूजन के बाद गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी को मिला अनोखा उपहार, देने वाली नन्हीं बच्ची ने जीता दिल

 


गिफ्ट के रूप में खिलौना बुलडाेलर देखकर हंसने लगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्य नाथ काे आज शुक्रवार काे कानपुर की 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह ने 'गिफ्ट' भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। अपने माता-पिता के साथ गोरखनाथ मंदिर आयी यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा, पहले आंखें बंद करिए ताे मैं आपकाे गिफ्ट भेंट करुं। इसके बाद यशस्विनी ने अपने साथ लायी एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया। बच्ची का गिफ्ट देख कर मुख्यमंत्री भी मुस्करा पड़े।

नवरात्र पर्व पर गाेरखपुर प्रवास पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में थे। इसी बीच उनकी नजर अपने माता पिता के साथ आयी एक बच्ची पर पड़ी। उन्हाेंने उसे अपने पास बुलाया और चाॅकलेट दी। मुख्यमंत्री से प्रभावित 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके लिए एक खास गिफ्ट लाए हैं, लेकिन आप पहले आंखें बंद करिए। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उसकी बात मान ली तो यशस्विनी ने मुख्यमंत्री के हाथों में गिफ्ट के रूप में एक छोटा सा बुलडोजर सौंप दिया।

उपहार देख कर मुख्यमंत्री समेत सभी लोग बिना हंसे नहीं रह सके। उपहार देने के बाद यशस्विनी ने मुख्यमंत्री याेगी आदित्य नाथ से कहा कि आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको उपहार दे रही हूं। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए गोरखपुर आई थी। यशस्विनी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत प्रसन्न नजर आई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय