वर्तमान परिदृश्य में पूरा विश्व आर्थिक एवं ऊर्जा संकट से जूझ रहा : कपिल नारंग

 


मुरादाबाद, 19 मई (हि.स.)। दिल्ली रोड स्थित काका टायर्स पर ऊर्जा संकट पर चर्चा एवं आगामी कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के कार्य योजना हेतु मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच की बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए क्षेत्र सहसंयोजक कपिल नारंग ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पूरा विश्व आर्थिक एवं ऊर्जा संकट से जूझ रहा है, भारत भी इससे अछूता नहीं हैं।

कपिल नारंग ने आगे कहा कि स्वदेशी जागरण मंच इस संबंध में विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाएगा। अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली, विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।

विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा ने कहा ऊर्जा एवं विदेशी मुद्रा का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है हम ऐसी जीवन शैली अपनाएं जिससे ऊर्जा की बचत हो। अपने खाने में तेल कम करें जिससे विदेशी मुद्रा और स्वास्थ्य दोनों बचेंगे। जिला समन्वयक सी ए हिमांशु मेहरा ने बताया जिले में 31 मई से ऊर्जा संरक्षण अभियान आरंभ किया जाएगा जिसके अंतर्गत पांच बड़ी रैलियां, विद्यालयों में कार्यक्रम, चिकित्सकों से संपर्क आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।

महानगर संयोजक गुरप्रीत सिंह दुआ ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 31 जून को क्लासिक बैंक्विट हॉल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन ऊर्जा संरक्षण अभियान का भी शुभारंभ होगा। बैठक का संचालन क्षेत्र समन्वयक कुलदीप सिंह ने किया ।

बैठक में मुख्य रूप से महानगर सह महिला प्रमुख मीनू विज, महेंद्र चौहान, सुगंध कपूर, नीलम जैन आदि रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल