संदिग्ध परिस्थितियों श्रमिक की मौत, घटना की जांच कर रही पुलिस
देवरिया, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते ये कार्रवाई की।
लार थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान राकेश राजभर (40) पुत्र श्रीकांत, निवासी तकिया धरहरा के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि मृतक किसी स्थान पर मजदूरी का कार्य कर रहा था, जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने राकेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक