मालती नदी में मिला लापता महिला का शव

 

अमेठी, 25 अगस्त (हि.स.)। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मालती नदी में टूटे लकड़ी के पुल के पास एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने देखा की नदी में लकड़ी के पुल से अटकी हुई एक महिला की लाश पड़ी हुई है, तभी उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान शिवपुर-करनाईपुर निवासी संजू देवी (40) पत्नी राजेश कुमार के रूप में हुई है। संजू देवी पिछले 22 अगस्त से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने 23 अगस्त को गुमशुदा की दर्ज की थी और तलाश में जुटी थी। पुलिस मामले की जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में लगी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी