महिला ने फांसी लगाकर दी जान

 




औरैया, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के शहर में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बनारसीदास मोहल्ले में शुक्रवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।

मृतका की पहचान निर्मला देवी (27) पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार