अमेठी : बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

 


अमेठी, 29 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के3 अमेठी जनपद में गौरीगंज थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व पर बाइक से मायके जा रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क हादसे में बेटे समेत घायल हो गई थीं। रायबरेली में उपचार के दौरान अस्पताल में बीती देर रात शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

कटरा महारानी निवासी राजेश के मुताबिक, शुक्रवार को वह अपनी मां सुखराजी (75) के साथ बाइक से मामा के घर कौहर जा रहे थे। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेरी त्रिलोकपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश और उनकी मां सुखराजी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। रायबरेली में इलाज के दौरान बुजुर्ग सुखराजी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने शनिवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी