आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

 

देवरिया, 31 मई (हि.स.)। देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र में बभनौली पांडेय गांव की एक महिला रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, आशा देवी (52) पत्नी रामश्रय, निवासी बभनौली पांडेय, थाना लार, रविवार को गांव के पास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी घटना की सूचना दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक