महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 


हमीरपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा में मानसिक रूप से बीमार चल रही है महिला ने सूना घर पाकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इंगोहटा निवासी रेनू (32) पत्नी भैया लाल उर्फ ज्ञानचंद गिहार ने मानसिक रूप से परेशान होकर घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी पिछले एक वर्ष इसका इलाज चल रहा था। सूना घर पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने पीछे छोटे बच्चों के साथ पति को रोता बिलखता छोड़ गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने आज बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा