पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में बांटी मिठाई

 


वाराणसी, 04 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सिगरा स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कमल का फूल खिलने पर मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। इस ऐतिहासिक जीत पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर झंडा लहरा कर और नारे लगाकर खुशी जाहिर की।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में यह कार्यकर्ताओं की जीत है। यह हमारे भाजपा नेतृत्व की जीत है। यह अराजकता के विरुद्ध ईमानदारी और मेहनत की जीत है। यह खुशी का अवसर है। इस अवसर पर हम कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटकर, खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह, उमंग, उल्लास का माहौल है।

इस माैके पर जगदीश त्रिपाठी, प्रमोद यादव मुन्ना, संजय कुमार, प्रमिल पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, योगेश वर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक कुमार, अवधेश राय, जेपी सिंह, अशोक पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की जीत का जश्न मना रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद