शिक्षा और रोजगार पर काम करेगी हॉप ट्री फाउंडेशन संस्था
मुरादाबाद, 21 अप्रैल (हि.स.)। हॉप ट्री फाउंडेशन की बैठक मंगलवार को मुरादाबाद क्लब में आयोजित हुई। जिसमें बताया गया कि यह संस्था एक टिकाऊ मॉडल पर कार्य करेगी। जिसमें शिक्षा, कौशल विकास, जागरूकता और रोजगार के अवसरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सक्षम बनाया जाएगा।
संस्था की अध्यक्षा सुरभि शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। संस्था के संरक्षक सुधीर त्यागी, संजय शर्मा एवं अमित गुप्ता ने अपने मार्गदर्शन से संगठन की दिशा और उद्देश्य को स्पष्ट किया।
उपाध्यक्ष शोभना तोमर ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए टीम वर्क और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष राशि सिंह को वित्तीय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडवोकेट आकांक्षा, एडवोकेट याति व अमनप्रीत कौर बेदी संगठनात्मक कार्यों के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं आश्रय वर्मा को सुरक्षा एवं संबंधित कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन शुभम शर्मा ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल