मुरादाबाद में लगेंगी वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस, किसी जानवर के प्रवेश करने पर देगी जानकारी

 


मुरादाबाद, 03 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद की तहसील ठाकुरद्वारा क्षेत्र बीते एक माह में तेंदुए ने चार लोगों को अपना निवाला बनाया, वहीं कई पशुओं को भी मार दिया। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में जानवर के प्रवेश होने का पता लगाने के लिए ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पांच वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस लगाई जाएगी। इस डिवाइस के लगने के बाद क्षेत्र में बाहर से कोई जानवर प्रवेश करता है, सेंसर उसके शरीर से निकलने वाली ऊष्मा के आधार पर उसकी मौजूदगी का पता लगाता है।

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम की मौजूदगी में वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस का ट्रायल कराया गया।

जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि पहले चरण में तहसील ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांवों में पांच वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है। ठाकुरद्वारा के गांव बहापुर बलिया में दो, मलकपुर सेमली, वीरूवाला, कांशीराम कॉलोनी और ठाकुरद्वारा में एक-एक डिवाइस लगाए जाएंगे। इसके निर्धारित क्षेत्र में जैसे ही कोई जानवर प्रवेश करता है, सेंसर उसके शरीर से निकलने वाली ऊष्मा के आधार पर उसकी मौजूदगी का पता लगाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल