मुरादाबाद : 69 केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद
मुरादाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। खेतों में गेहूं की फसल तैयार होने को है, उम्मीद है कि मार्च माह के अंत तक गेहूं की कटाई शुरू हो सकती है। इन केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 69 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगीता गौतम ने गुरुवार को बताया कि जिले में 69 गेहूं खरीद केंद्रों को स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।शासन से लक्ष्य तो तय नहीं किया गया हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने 38 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य को लेकर केंद्र प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। शासन की ओर से अभी गेहूं खरीद की तिथि तय नहीं की गई है, जिसे लेकर जिला प्रशासन भी असमंजस में है। पहले 25 मार्च से गेहूं की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन अभी गेहूं को पकने में भी देरी देखी जा रही है। मौसम के बदलाव से औसत तापमान में कमी आई है, जिसके कारण गेहूं की कटाई मार्च के अंतिम दिनों में या अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो सकती है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगीता गौतम के अनुसार, जिले में 69 गेहूं खरीद केंद्रों को स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश अभी नहीं मिला है लेकिन गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर क्रय केंद्र स्थलों पर जाकर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को जुटाने को कहा गया है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल