वाराणसी से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बंगीय समाज के लोग, दी शुभेंदु अधिकारी को बधाई

 


वाराणसी, 09 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बंगीय समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। बंगीय समाज के पदाधिकारियों ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभेंदु अधिकारी के आज मुख्यमंत्री बनने पर हम सभी बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल का विकास करें, यही कामना है। युवा, महिला, व्यापारी, उद्यम, शिक्षा क्षेत्र में विकास की बड़ी आवश्यकता है।

वाराणसी से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचें बंगीय समाज के वरिष्ठ पदाधिचकारी चंदन दासगुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी के बीच वाराणसी से आकर हम सभी ने शुभेंदु अधिकारी दा को बधाई दी है। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में खूब भालो लग रहे हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल में सरकार बनने पर अब बंगाल में विकास होने वाला है। यह तो सच है कि भाजपा एक विकासवादी पार्टी है। शुभेंदु अधिकारी दा निश्चित ही बंगाल में विकास करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद