स्वयंसेवकों ने देखी संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म 'शतक'
Feb 25, 2026, 20:49 IST
अयोध्या, 25 फ़रवरी (हि.स.)। अयोध्या धाम के अवध मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म 'शतक' को अयोध्या महानगर के 200 से अधिक स्वयसेवक ने देखी I
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकित ने बताया कि 1925 से लेकर आज तक, एक शताब्दी का यह सफर गवाह है उन लाखों स्वयंसेवकों के त्याग का, जिन्होंने बिना थके और बिना रुके माँ भारती की सेवा में अपना जीवन खपा दिया। संघ ने समय-समय पर प्रताड़नाएं झेलीं, झंझावातों का सामना किया, लेकिन राष्ट्र निर्माण का यह पहिया न कभी झुका, न कभी रुका।
यह फिल्म हमें सिखाती है कि ध्येय अगर पवित्र हो, तो संकल्प कभी अधूरा नहीं रहता।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय